फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्कूलों के बाहर बोर्ड पर लिखने होंगे आपातकालीन नंबर

Fri, 03 Jul 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधक के तहत सभी स्कूलों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
विज्ञापन

स्कूल परिसर व कमरों में रखे भारी सामान को भी करना होगा सेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला आपदा प्रबंधन और शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। जिले के हर एक स्कूल को अपने परिसर के मुख्य सूचना बोर्ड पर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों को अनिवार्य रूप से लिखना होगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या आपदा के समय तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।
इसके साथ ही, स्कूलों को अपने परिसरों और कक्षाओं में रखे भारी सामान को सुरक्षित तरीके से फिक्स या सेट करने के लिए कहा गया है। अक्सर भूकंप या अन्य आपदाओं के समय भारी सामान गिरने से मलबे का खतरा बढ़ जाता है, जिसे टालने के लिए यह कदम उठाया गया है।जिला आपदा प्रबंधन समन्वयक डाइट सोलन पंकज धौटा ने बताया कि सभी स्कूलों में हेल्पलाइन नंबरों को बोर्ड पर चस्पा करना अनिवार्य है। इसमें 1077 (जिला आपदा नियंत्रण कक्ष), 112 (अखिल भारतीय आपातकालीन नंबर), 100 (पुलिस), 101 (अग्निशमन सेवा, 108 (एम्बुलेंस), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) सहित अन्य है। आपदा प्रबंधन के तहत स्कूल भवनों की मरम्मत और सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए विशेष राशि जारी की गई है। पिछले वर्ष जिले के करीब 1,098 स्कूलों को दो मदों में 23,81,444 की राशि वितरित की गई थी, जिसका उपयोग छात्रों में जागरूकता फैलाने, आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करने और प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए किया गया। इस राशि से शिक्षकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। स्कूल भवनों की छत व सीढ़ियां ठीक करवाने, अलमारियों को दीवार के साथ फिक्स करने, प्रयोगशालाओं में हानिकारक केमिकल्स के लिए अलग सुरक्षित अलमारी बनाने, भारी ट्रॉफियों के लिए अलग ब्लॉक तैयार करने और आपातकालीन नंबरों का बोर्ड बनाने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक एवं प्रारंभिक शिक्षा कुमारी रीता गुप्ता ने सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्कूल की स्कूल सेफ्टी एप की जानकारी को 100 प्रतिशत पूरा करें। इस एप पर स्कूलों को अपना आपदा प्रबंधन प्लान और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की तस्वीरें व जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके साथ स्कूल सूचना बोर्ड पर आपातकालीन नंबर चस्पा करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें