लगदाघाट स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: आईप
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक संजय अवस्थी ने सम्मानित किए छात्र
लगदाघाट स्कूल में नवनिर्मित तीन अतिरिक्त कमरों का किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगदाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर खेलकूद व पढ़ाई में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने लगदाघाट स्कूल परिसर में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित तीन अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि लगदाघाट से सून संपर्क मार्ग के लिए 8 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया आरंभ होगी। उन्होंने स्कूल में परीक्षा हॉल निर्माण कार्य के लिए 4.50 लाख रुपये, आयोजक समिति को 21 हजार रुपये व स्कूल के बच्चों को 5100 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर लगदाघाट स्कूल के प्रधानाचार्य हरबिंदर पाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। संजय अवस्थी ने तदोपरांत हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यक्रम विधायक गांव के द्वार के तहत जन समस्याएं सुनीं और इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, रमेश ठाकुर, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, पंचायत समिति सदस्य रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत लग के प्रधान प्रेम सागर, ग्राम पंचायत क्यार कनेता के प्रधान रघुराज पराशर, ग्राम पंचायत जयनगर के प्रधान राजेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत भियूंखरी की प्रधान राजकुमारी, ग्राम पंचायत लग के उपप्रधान कांशी राम उपस्थित रहे।