फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सार्वजनिक स्थलों और जल स्रोतों को किया साफ

विज्ञापन
पंचायत दावटी के शावग (शिवनगर) गांव में स्वच्छता अभियान के दौरान सामूहिक सफाई कार्य करते युवा क्
विज्ञापन
शावग में युवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान, चलाया विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दावटी पंचायत के शावग (शिवनगर) गांव में युवा क्लब एवं ग्राम सुधार सभा के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व महेंद्र और लक्ष्य ने किया। इस दौरान गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सार्वजनिक स्थलों और जल स्रोतों की सफाई की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने क्षेत्र के धार्मिक स्थल देव ख्वाजा में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की। इसके बाद जल स्रोतों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। युवा क्लब एवं ग्राम सुधार सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। अभियान में भूपेंद्र कौंडल, घनश्याम, पार्थ, प्रद्युम्न, मनदीप, रमन, सौमिक, नीरज, हैप्पी, नमन, तुषार, नरेश, जियायालाल, धर्म सिंह, रामकिशन सहित गांव के अनेक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें