फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजाब से चिट्टे का सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक और युवती की निशानदेही पर कार्रवाई
विज्ञापन


आरोपी को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

हिमाचल और पंजाब में आरोपी पर कई मामले हैं दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। दाड़लाघाट के स्यार काटली क्षेत्र में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए युवक और युवती की निशानदेही पर पुलिस ने पंजाब से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को लेकर पुलिस टीम सोलन पहुंच गई है। आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार रह चुका है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग के आगामी अन्वेषण के दौरान आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में पाया गया कि दोनों आरोपियों से बरामद चिट्टा पंजाब के जीरकपुर निवासी सप्लायर अमित गुप्ता से खरीदा था।
विज्ञापन

इस पर पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित गुप्ता निवासी ग्रीन एन्क्लेव, लोहगढ़, जीरकपुर, जिला एसएएस नगर (मोहाली) को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

सरसरी जांच में पाया गया कि आरोपी पहले भी नशा तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ चिट्टा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। एक मामला थाना पतलीकूहल जिला कुल्लू में 26 ग्राम हेरोइन बरामदगी और दूसरा थाना लालडू, पंजाब में 50 ग्राम चिट्टा बरामदगी का शामिल है। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ थाना डेरा बस्सी, पंजाब में मारपीट का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें