फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में भी दिखा केमिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी दवाएं लेने के लिए मरीजों को दिनभर झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का असर कुनिहार व आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला। हड़ताल के समर्थन में क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्रों में जांच करवाने पहुंचे कई मरीजों को डॉक्टरों की ओर से लिखी गई दवाइयां नहीं मिल सकीं। अस्पतालों में सीमित दवाएं उपलब्ध होने के कारण मरीजों को बाहर से दवाइयां लेनी थीं लेकिन बाजार में मेडिकल स्टोर बंद होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और अधिक गंभीर रही जहां मरीजों को कई किलोमीटर दूर आने के बावजूद दवाइयां नहीं मिल पाईं।
राकेश कुमार, मनोज शर्मा, रिंकू, पिंकेश, राम लाल, अशोक कुमार, देवेंद्र, प्रदीप, मुकेश, रंजीत कुमार, पूजा रामकली, विमला आदि ने बताया कि अस्पताल से कुछ सामान्य दवाइयां तो मिल गईं लेकिन बाकी जरूरी दवाइयों के लिए बाजार में सभी मेडिकल स्टोर बंद मिले। मरीजों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने कहा कि आपात स्थिति में दवाइयां उपलब्ध न होना गंभीर चिंता का विषय है। केमिस्ट संगठनों ने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन फार्मेसी पर स्पष्ट और सख्त नीति बनाई जाए ताकि छोटे व्यापारियों के हित सुरक्षित रह सकें। साथ ही मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दवाओं की बिक्री व्यवस्था को नियंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिस्ट एसोसिएशन कुनिहार के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि हड़ताल पूरी तरह सफल रही। कहा कि ऑनलाइन माध्यमों से भारी छूट पर दवाइयों की बिक्री होने से स्थानीय केमिस्टों का कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिना उचित निगरानी और चिकित्सकीय जांच के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री मरीजों की सेहत के लिए भी खतरा बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें