फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
बद्दी अस्पताल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए एक्फाई विवि के छात्र- संवाद
विज्ञापन
विवि के छात्रों ने अस्पताल में नशे के प्रति लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। अटल शिक्षा कुंज स्थित एक्फाई विवि के छात्रों ने बद्दी अल्पताल में नशे को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इन छात्रों ने नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से डूबने वाले परिवार को दिखाया गया और लोगों को समझाया गया कि नशा एक धीमा जहर है जो मनुष्य के साथ साथ उसके परिवार को भी नष्ट कर देता है।
विज्ञापन

बद्दी के बीएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने नशे को लेकर अपने कार्यालय में बैठक की थी। जिसमें सभी शैक्षणिक संस्थानों को नशे को लेकर लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए थे। इसी के तहत एक्फाई विवि के छात्रों ने बद्दी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर वार्ड-1 व 2 के लोगों ने नुक्कड़ नाटक देखा और नशा न करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर अस्पताल के एसएमओ डॉ. महावीर चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें