फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भारत का प्रतिनिधित्व कर आर्यन ठाकुर ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
साउथ कोरिया में साफ्ट टेनिक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधत्व करता हुआ पलांखवाला का आर्यन ठाक
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी तहसील के तहत पलांखवाला गांव के युवा आर्यन ठाकुर ने 9वीं एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

आर्यन ठाकुर पलांखवाला गांव के रहने वाले हैं। यह प्रतियोगिता साउथ कोरिया में हुई। भारत की टीम में 6 खिलाड़ी शामिल थे। हिमाचल प्रदेश की ओर से इसमें एकमात्र खिलाड़ी आर्यन ठाकुर ही थे। कड़ी मेहनत के बाद टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही। आर्यन ठाकुर के पिता चंडीगढ़ पुलिस में सेक्टर 17 के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

पंचायत समिति नालागढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश के एक युवा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल लौटने और पैतृक गांव आने पर आर्यन ठाकुर का जोरदार स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें