दून वैली स्कूल के डीवीपियन होने केकार्यक्रम में भाग लेते हुए पुराने छात्र- स्रोत- स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़/सोलन। नालागढ़ स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय एलुमनाई मीट 'दून स्मृति पथ 2025' उत्साह, भावना और यादों का खूबसूरत संगम लेकर आई। स्कूल में अपने पुराने छात्रों को लौटता देख कैंपस हंसी, पुरानी यादों और गर्व से भर उठा। दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत गर्मजोशी भरे स्वागत समारोह के साथ हुई। इसके बाद 'ए वाक डाउन मेमोरी लेन' कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने स्कूल के सुनहरे दिनों और अनुभवों को साझा किया। पुराने और नए छात्रों की मुलाकात ने कैंपस को और भी रंगीन बना दिया, जहां वरिष्ठ पूर्व छात्रों ने अपने करियर, जीवन के अनुभव और प्रेरणादायक कहानियां साझा कर नए छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसने उत्सव में ऊर्जा और जोश भर दिया। हर प्रस्तुति और मैच में छात्रों का स्कूल के साथ अटूट रिश्ता झलक रहा था। पूर्व छात्रों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए स्कूल प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन वरुण शर्मा की स्टीक नेतृत्व क्षमता और पीआरओ प्रिया के उत्कृष्ट समन्वय को दिया। पूर्व छात्रों ने स्कूल के एमडी राजीव शर्मा को उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटोग्राफी, भावनात्मक विदाई और जल्द फिर मिलेंगे के वादे के साथ हुआ।