फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में तीसरे चरण के मतदान के लिए 52 पोलिंग पार्टियां तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 10,749 मतदाता करेंगे 100 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को होने वाले इस मतदान के लिए 52 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं और उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस चरण में 10,749 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर कुल 100 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। तीसरे चरण में कामली, गढखल-सनावर ,कोटला ,कोट, गुल्हाडी, रौडी, मेहलो, जाबली पंचायत शामिल हैं।
चुनाव निर्वाचन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी 52 मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। केंद्रों पर शौचालय, पीने के पानी और रात के समय बिजली की सुचारू व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था के लिए मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी जिप व बीडीसी की मतगणना
धर्मपुर पंचायत समिति के 16 वार्डों और जिला परिषद के दो वार्डों (धर्मपुर व टकसाल) के लिए डाले गए वोटों की गिनती 31 मई (रविवार) को सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव अधिकारियों की रिहर्सल का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है और मतगणना के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें