फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खेल-खेल में प्री-प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए दे रहे प्रशिक्षण

विज्ञापन
बीआरसीसी कार्यालय नाहन में प्रशिक्षण शिविर में मौजूद जेबीटी शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र(कृपया फोटो सहित स्थान दें)
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के 329 प्री प्राइमरी स्कूलों में अध्ययनरत छह हजार बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए इन दिनों बीआरसीसी कार्यालय नाहन में जेबीटी शिक्षक प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद ये शिक्षक स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों को खेल-खेल में बोझमुक्त शिक्षा देने, उनके भीतर रचनात्मक व भावनात्मक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य करेंगे।

राज्य स्तर पर प्रशिक्षित होकर आए स्रोत व्यक्ति अशोक शर्मा, खतरी तोमर, प्रदीप चौहान व भीम सिंह कार्यशाला में भाग ले रहे जेबीटी को प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


बीपीओ पूर्ण चंद और प्री प्राइमरी के जिला समन्वयक फतेह सिंह पुंडीर ने बताया कि इससे पूर्व पहले चरण की कार्यशाला पांवटा और राजगढ़ में हो चुकी है। पांवटा में 105 और राजगढ़ में 45 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया चुका है। अब दूसरे चरण की कार्यशाला में नाहन में 26 जेबीटी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को सिखाया जा रहा है कि कैसे खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाया जाए, ताकि वे स्कूल के वातावरण से जुड़ाव महसूस कर सकें। पुंडीर ने जोर दिया कि प्रारंभिक अवस्था में बच्चों का सर्वांगीण विकास ही उनके भविष्य की नींव मजबूत करता है।

संवाद

बीआरसीसी कार्यालय नाहन में प्रशिक्षण शिविर में मौजूद जेबीटी शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें