फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डीएलएड प्रशिक्षुओं को दिए शिक्षण के टिप्स

विज्ञापन
डाइट नाहन में प्रशिक्षुओं के कार्य का निरीक्षण करती जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय कला समेकित अधिगम कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संस्थान के डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भावी शिक्षकों को यह सिखाना था कि कैसे कला के विभिन्न रूपों (जैसे चित्रकला, संगीत, नाटक और शिल्प) को स्कूली पाठ्यक्रम के साथ जोड़कर शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है। प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने विभिन्न समूहों में बंटकर कलात्मक मॉडल तैयार किए और शिक्षण में कहानी सुनाने व दृश्य कलाओं के महत्व को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से प्रशिक्षुओं में रचनात्मक कौशल विकसित होगा, जिससे वे भविष्य में स्कूलों में बच्चों को अधिक सरलता से कठिन विषय समझा सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं के कार्यों की सराहना की गई और उन्हें इन तकनीकों को अपने अभ्यास शिक्षण के दौरान अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें