गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा साहिब मुख्य शाखा का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रीमियर एजेंसी एवं सिम सर्विसेज केवल कुमार वोहरा ने कार्यक्रम का शुभारंंभ किया। इस दौरान वर्षभर शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
स्कूल के निदेशक जीएस सैनी, चेयरमैन जीएस भल्ला, वाइस चेरयमैन जेएस सैनी और प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने मुख्य अतिथि समेत अभिभावकों का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इसमें कलरफुल इंडिया, नारी अपना से अभिमानतक, संकल्प नाटय मंचन, योग डांस, कव्वाली, भाई कन्हैया जी, हंसना मना है, महक पंजाब दी तथा हिमाचली नाटी ने खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि केवल कुमार वोहरा ने मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए।