फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश के चलते तापमान में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से जारी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मिली कुछ राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार को दोपहर के बाद बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है। दोपहर से पहले आसमान में घने बादल छा गए। पांवटा साहिब के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लगातार गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान थे। अब बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से निजात मिली है।
बता दें कि काफी समय से बारिश नहीं हो रही थी। इससे तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ था। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा था। खासकर दिन के समय बाहर व घरों में उमस से बैठ पाना कठिन था। 30 जून को दोपहर के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम में बदलाव के आसार नजर आने लगे थे लेकिन दिन भर काफी उमस रही। मंगलवार को सुबह से ही बीच-बीच में आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। दोपहर बाद शहरी व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। इस बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई और कई दिनों बाद लोगों ने तेज धूप के बिना राहत महसूस की।
विज्ञापन

सुनील चौधरी, हरभजन सिंह, अनूप चौधरी और बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखी। धान की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों ने बताया कि थोड़ी अधिक बारिश होती है तो खेती के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से कृषि कार्यों में तेजी आएगी। फिलहाल बारिश से लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें