फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: नाहन में स्वागत गेट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पत्थर और बोतलों से हमला; देखें वीडियो

Fri, 23 Oct 2026 03:23 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

नाहन के महर्षि वाल्मीकि चौक पर स्वागत गेट लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों मोहल्लों के लोगों के बीच पत्थरबाजी और बोतलों से हमले हुए। 

Register For Event
विज्ञापन
स्वागत गेट लगाने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक के साथ स्वागत द्वार को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। वाल्मीकि मोहल्ला और गोविंदगढ़ मोहल्ला के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और कांच की खाली बोतलें फेंकी गईं। पथराव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय शक्ति सिंह, सदर थाना प्रभारी कुलबीर सिंह समेत करीब पांच पुलिसकर्मियों और कुल 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


Trending Videos

हिंसा के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी निशाना बनाया गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान की किराये की गाड़ी पर भी पत्थर बरसाए गए। इसके अलावा घटनास्थल पर खड़ी दर्जनों गाड़ियों और दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ पर पानी की बोछार करनी पड़ी।

शाम करीब चार बजे पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को घटनास्थल से दूर कर स्थिति शांत करवा दी थी, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े पांच बजे फिर विवाद भड़क उठा। दोनों ओर से दोबारा पत्थरबाजी शुरू होने पर पुलिस ने लाठियां भांजते हुए दोनों पक्षों के लोगों को मौके से खदेड़ा। इस दौरान पुलिस बल पर भी पत्थर फेंके गए। घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-907ए पर करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं और शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर वाहनों की कतारें
हिंसक संघर्ष के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। नाहन से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से सैकड़ों लोग अपने वाहनों में फंसे रहे। करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन हालात नियंत्रित करने में जुटा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें