फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अमरपुर मोहल्ले में बढ़ते नशे और असामाजिक गतिविधियों पर रोक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शहर के अमरपुर क्षेत्र के लोगों ने मोहल्ले में बढ़ते नशे और देर रात को होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। इस मांग को लेकर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरिंद्र कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल समीना खान, श्रद्धा कंवर ने पुलिस अधिकारी को बताया कि मोहल्ले की गलियों में कुछ स्थानों पर देर रात को संदिग्ध गतिविधियों के कारण लोगों में चिंता और असुरक्षा का माहौल है। कई जगहों पर लोग देर रात तक बैठकर तेज आवाज में बातचीत करते हैं, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारी से अमरपुर मोहल्ले में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने, देर रात को अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों की जांच करने और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें