फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लक्ष्य तय और हासिल करने के दिए टिप्स

विज्ञापन
एलआईसी की नाहन शाखा में बैठक के दौरान मौजूद अभिकर्ता एवं अन्य। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अमित टंडन ने की कार्यशाला की अध्यक्षता

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एलआईसी की नाहन शाखा में अभिकर्ताओं के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ एलआईसी के निगम गीत के साथ हुआ। इसमें दो दर्जन से अधिक अभिकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यशाला शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अमित टंडन की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला के दौरान विकास अधिकारी संजय गुप्ता ने अभिकर्ताओं से लक्ष्य निर्धारित करने और उसे चरणबद्ध तरीके से हासिल करने को लेकर जानकारी दी। साथ ही एलआईसी की ओर से दिए जा रही प्रतिस्पर्धा को पास करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान एबीएम अभिषेक शुक्ला ने अभिकर्ताओं को निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए और कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित टंडन ने हाल ही में लाँच हुई एलआईसी की बीमा लक्ष्मी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। जबकि शाखा प्रबंधक ललित गाबा ने आनंदा के माध्यम से प्रपोजल फॉर्म को भरने संबंधी प्रेक्टिकल जानकारी देते हुए इसके लाभ समझाए।
विज्ञापन


कार्यशाला के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब एक दर्जन अभिकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इसमें रतन सिंह, सुशील ठाकुर, संजीव शर्मा, राकेश ठाकुर और ललित सरन समेत कई अन्य अभिकर्ता शामिल रहे। इसके साथ ही एलआईसी की ओर से जनवरी माह के लिए निर्धारित किए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अभिकर्ता रतन सिंह की माता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें