फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: एक ही रात में तीन बार घर में घुसा तेंदुआ, दो पिल्लों को बनाया शिकार, सीसीटीवी कैमरे में कैद

Thu, 13 Aug 2026 07:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़(सिरमौर)।

सार

तेंदुए ने एक ही रात में लगातार तीन बार हमला कर दो पालतु कुत्तों को अपना शिकार बनाया। तेंदुआ घर की छत के रास्ते घर के अंदर घुस और दो पिल्लों को उठाकर ले गया। 
Register For Event
विज्ञापन
एक ही रात में तीन बार घर में घुसा तेंदुआ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के अंतर्गत राजगढ़ के टिक्कर रोड पर स्थित आशीर्वाद कुंज कॉलोनी में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल है। तेंदुए ने एक ही रात में लगातार तीन बार हमला कर दो पालतु कुत्तों को अपना शिकार बनाया। तेंदुआ घर की छत के रास्ते घर के अंदर घुस और दो पिल्लों को उठाकर ले गया। तेंदुए के हमले की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद से मकान मालिक और किरायेदारों में दहशत का माहाैल है। मकान मालिक दिनेश शर्मा ने बताया कि गत रात्रि उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पूरे परिवार के होश उड़ गए। तेंदुआ पहली बार सुबह 3:40 बजे छत के रास्ते सीढि़यों से नीचे उतरकर घर के कॉरिडोर में दाखिल हुआ।

विज्ञापन



उसने वहां मौजूद पालतू कुत्ते पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते के लगातार भौंकने और विरोध के कारण तेंदुआ लाैट गया। तड़के 4:10 बजे तेंदुआ दोबारा आया और इस बार उसने पालतू कुत्ते के ऊपर सीधा हमला बोला और उसके एक छोटे बच्चे को मुंह में दबोचकर जंगल की तरफ भाग गया। तड़के 4:40 बजे तेंदुआ तीसरी बार फिर दाखिल हुआ और दूसरे पिल्ले को भी अपने मुंह में उठाकर जंगल की तरफ भाग निकला। दिनेश शर्मा सहित स्थानीय निवासियों का कहना है कि राजगढ़ क्षेत्र में जंगली जानवरों का आबादी वाले हिस्सों में आना अब रोज की बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बेखौफ घूमते तेंदुओं पर नकेल नहीं कसी गई, तो रिहायशी घरों में खेल रहे छोटे बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे हो जाएगी और कोई भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने विभाग से आग्रह किया है कि टिक्कर रोड और आसपास के रिहायशी इलाकों में वन कर्मियों की गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुए को जिंदा पकड़ने के लिए उचित स्थानों पर तुरंत पिंजरे लगाए जाएं। वन मंडल अधिकारी समीरराज ने कहा कि तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे, उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और व्यर्थ में भयभीत न होने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें