फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'साहब घर में काम कराते हैं, गेहूं कटवाते हैं तो कभी गोबर उठवाते हैं; नौकरी से निकालने की देते हैं धमकी'

Tue, 28 Apr 2026 11:13 AM IST
Ankesh Dogra धर्म सिंह तोमर, नाहन (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में जल शक्ति विभाग के एक अधिकारी अपने कनिष्ठ कर्मियों से घर के काम करवाते हैं। कर्मियों का ये भी आरोप है कि कभी खेत से घास कटवाते हैं तो कभी गोबर उठवाते हैं। वीडियो भी देखें और जानें विस्तार से...
Register For Event
विज्ञापन
गेहूं काटते हुए कनिष्ठ कर्मी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छोटे कर्मचारियों का शोषण कर उनसे साहबों के घरों के काम करवाने के अकसर मामले सामने आते हैं। कनिष्ठ कर्मी भी अपनी नौकरी बचाने के चक्कर में उनके घरों में काम करने को मजबूर रहते हैं। ऐसा ही मामला जिला सिरमौर में जल शक्ति विभाग में सामने आया है। यहां वायरल वीडियो में विभाग के एक अधिकारी के खेत में गेहूं काटते विभाग के चार कर्मी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन




इसके बाद कर्मियों ने भी अधिकारी पर आरोप लगाए हैं। जल शक्ति विभाग के कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके साहब घर के काम करवाते हैं। वह उन्हें घर के कामों के लिए बोलते हैं। यह भी आरोप लगाया कि कभी खेत से घास कटवाते हैं तो कभी गोबर उठवाते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक अधिकारी ने उनसे अपने खेत से गेहूं की फसल भी कटवाई है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि काम न करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। एक अन्य कर्मचारी ने आरोप लगाया कि 8-8 घंटे या इससे अधिक काम करवाया जा  रहा है। काम के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूरी पर बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि वेतन भी कई कई महीनों तक नहीं मिलता। ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


उधर, इस मामले में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को कई बार कॉल की पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उधर, संबंधित अधिकारी ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैंने किसी से भी घर का काम नहीं करवाया है और न ही गेहूं की फसल कटवाई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें