फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गिरिपुल के अब बहुरेंगे दिन, स्थायी मरम्मत का कार्य शुरू

विज्ञापन
सतौन के समीप गिरिपुल की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

सचित्र


संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे 707 (बद्रीपुर-गुम्मा) पर स्थित सतौन के समीप गिरि पुल के दिन अब बहुरने वाले हैं। पिछले लंबे समय से दयनीय हालत से जूझ रहे इस पुल की स्थायी मरम्मत का कार्य एनएच विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने 5 मई तक पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

गौरतलब है कि पिछले एक-दो वर्षों से इस पुल की हालत बेहद खस्ता थी। पुल के दोनों छोरों पर लगी लोहे की प्लेटें उखड़ चुकी थीं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। अखबार ने इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विभाग हरकत में आया और अब इसे स्थायी तौर पर ठीक करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले भी कई बार मरम्मत की गई, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुई। इस बार विभाग एक ठोस समाधान की ओर जोर दे रहा है। मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए 28 अप्रैल को एसडीएम पांवटा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। विभाग ने कार्य पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार दोपहिया, चौपहिया वाहन और बसों को पुराने पुल की ओर मोड़ा गया है। ट्रक व अन्य भारी वाहनों के लिए तिब्बती कॉलोनी के पास गिरि नदी वाले कच्चे रास्ते को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।
विज्ञापन


1965 में बने पुराने पुल की स्थिति को देखते हुए बसों को खाली करके गुजारा जा रहा है। मुसाफिरों को पैदल पुल पार करना पड़ रहा है, जिसके बाद वे दूसरे छोर से बस सेवा का लाभ ले पा रहे हैं। मोरथ के अधिकारी मनीष ने जानकारी दी कि पुल की मरम्मत का काम स्थायी पद्धति से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 5 मई तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है, तब तक जनता से सहयोग की अपील की गई है ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

-संवाद

सतौन के समीप गिरिपुल की मरम्मत करते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें