फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेधावी छात्राओं को टैबलेट और लैपटॉप के लिए बांटे ई-वाउचर

विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में शिक्षकों के साथ लैपटॉप के लिए ई-वाउचर दिखाती छात्राएं। स्रोत :
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत शनिवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को टैबलेट और लैपटॉप खरीदने के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ई-वाउचर वितरित किए गए।
विज्ञापन


डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को तकनीक से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपिका ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आधुनिक युग में डिजिटल साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं अंजलि शर्मा, अनिता कोलश और निशी रानी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। ई-वाउचर पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें