नाहन कॉलेज में सृजन अनलीश क्रिएटिविटी के अंतर्गत आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सृजन अनलीश क्रिएटिविटी के बैनर तले विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप वन समिति की ओर से आयोजित इन गतिविधियों के अंतर्गत शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें सोशल मीडिया युवा का मित्र, विषय पर 20 विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की।
समन्वयक प्रो. रीना चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में रचनात्मक गतिविधियों की ओर रुझान एवं प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए सृजन कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। ये गतिविधियां 22 सितंबर तक आयोजित की जा रहीं हैं, जिसके अंतर्गत भाषण, वाद-विवाद, रंगोली, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, क्ले मॉडलिंग, चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं चल रहीं हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. देवराज चौहान, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. उत्तमा पांडे, डॉ. विवेक नेगी, टीम सदस्य प्रो. रीना चौहान, डॉ. जयचंद, प्रो. ट्विंकल, प्रो. रजत ठाकुर प्रो. दिव्या, प्रो. रीना शर्मा ने अपनी उपस्थिति से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।
संवाद