आज के कार्यक्रम
टीकाकरण : सिरमौर जिला के चयनित स्थलों पर सुबह 10:00 होगा एचपीवी वैक्सीनेशन।
फाइनल मैच : बहराल के जीटी क्रिकेट सेंटर में सुबह 10:00 बजे खेला जाएगा सिरमौर क्रिकेट लीग का फाइनल।
बैठक : कोली समाज सिरमौर की अहम बैठक सुबह 11:00 बजे प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में आयोजित होगी।
अधिवेशन : ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का सुबह 11:00 बजे शिवपुर में अधिवेशन।
भंडारा : शहर के बड़ा चौक में खेड़ा समिति की ओर से दोपहर 12:00 बजे वितरित किया जाएगा खेड़ा महाराज का प्रसाद।
काम की बात
परिवहन विभाग सिरमौर की ओर से 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे नाहन के जुड्डा को जोहड़ में होगी वाहनों की पासिंग।
-संवाद