फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Winter Carnival: बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर हेमा सरदेसाई ने जमाया रंग, कॉमेडियन अहसान कुरैशी ने हंसाया

Fri, 02 Jan 2026 12:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

शिमला विंटर कार्निवल की अंतिम संध्या पर मशहूर कॉमेडियन अहसान कुरैशी ने लोगों को खूब हंसाया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई ने लोगों का मन मोह लिया। अंतिम संध्या पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 
Register For Event
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर विंटर कार्निवल की आखिरी संध्या में फिल्मी गानों पर नाचते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नववर्ष पर आयोजित शिमला विंटर कार्निवल की अंतिम संध्या वीरवार को धमाकेदार रही। कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रिज पर रात साढ़े आठ बजे जैसे ही स्टार नाइट शुरू हुई तो यहां मौजूद हजारों दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन

कार्निवल में मशहूर कॉमेडियन अहसान कुरैशी ने अपनी चुटीली शैली से शिमला की ठंडी हवाओं के बीच लोगों को खूब हंसाया। इनकी कविताएं और शायरी लोगों को अच्छी लगी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई ने मंच संभाला।


 

उन्होंने पिया तू अब तो आजा, मोनिका ओह माय डार्लिंग, दम मारो दम, चोरी-चोरी दिल ले गया, पीछे-पीछे आउंदा और ये मेरा दिल प्यार का दीवाना जैसे सुपरहिट गानों से समां बांध दिया। इससे पहले इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित ने सूरज डूबा है और दो घूंट नशे के जैसे गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।



नववर्ष पर आयोजित कार्निवल में दोपहर साढ़े तीन बजे से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी। भानु प्रिया ने सेमी-क्लासिकल प्रस्तुति दी जबकि चमन कौशल ने बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुति दी। अविनाश, मानसी शर्मा, महक शर्मा और रेशमा पंडयार ने पहाड़ी तथा बॉलीवुड गीतों से रंग जमाया। निक्की आर्ट्स ने योगा आसनों का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। 

वहीं अंबालिका दमसेठ और ध्रुव शर्मा ने नृत्य प्रस्तुति दी। बंसी बॉबी, रोशनी शर्मा, अरविंद चौहान, रामेश्वर शर्मा, डिंपल ठाकुर और डॉ. मदन झाल्टा ने पहाड़ी गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, आयुक्त भूपेंद्र अत्री, संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा, सीएचओ डॉ. अंजलि चौहान, पार्षद मीना चौहान, कमलेश मेहता, आशा शर्मा चमन प्रकाश, ममता चंदेल और अंकुश वर्मा सहित कई पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।



वहीं कार्निवल के दौरान महापौर सुरेंद्र चौहान ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि रिज और मालरोड जैसे क्षेत्रों में कूड़ा तुरंत उठाने से शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था बनी रही जिससे पर्यटकों के बीच शिमला की सकारात्मक छवि बनी।

नशा न करने की लें शपथ, दूसरों को भी करें प्रेरित : शुक्ल
हिमाचल में नशा बढ़ रहा है। ऐसे में नशे से युवाओं को बचाने के लिए हमें नशा न करने की शपथ लेनी होगी। राज्यपाल ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नशा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में समाज के हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेगा और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जागरुकता तथा सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है।
 
विज्ञापन

राज्यपाल ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए हैं। वर्ष 2026 के साथ विंटर कार्निवल का आगाज हुआ है और यह साल प्रदेश तथा देश के लिए एक अच्छा तथा सकारात्मक संदेश लेकर आएगा। लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वायस ऑफ शिमला सीजन-3 के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर रहे सौरव अत्री को 51 हजार, द्वितीय स्थान पर रहीं पूनम पंडित को 31 हजार और तृतीय स्थान पर रहे सुभाष को 21 हजार रुपये की नकद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर राज्यपाल ने शिमला विंटर कार्निवल की स्मारिका का विमोचन भी किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें