फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: 16 से 18 दिसंबर के बीच हो सकता है भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास, जेपी नड्डा से मांगा समय

Tue, 25 Nov 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के पास भाजपा के नए और अत्याधुनिक प्रदेश मुख्यालय का शिलान्यास समारोह 16 से 18 दिसंबर के बीच हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
Register For Event
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भाजपा अपने नए और अत्याधुनिक प्रदेश मुख्यालय के शिलान्यास की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। 16 से 18 दिसंबर के बीच शिलान्यास समारोह हो सकता है। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से समय मांगा है। नड्डा के शिलान्यास कार्यक्रम के साथ ही शिमला में एक बड़ी जनसभा की भी योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन

नए भाजपा कार्यालय के लिए शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के पास लगभग 14 बीघा जमीन का चयन किया गया है। शहरी भीड़भाड़ से दूर यह स्थान बेहतर पार्किंग, सड़क कनेक्टिविटी और व्यापक विस्तार की दृष्टि से उपयुक्त माना जा रहा है। जमीन के चयन के बाद अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा के नए मुख्यालय का निर्माण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भव्य भाजपा मुख्यालय की तर्ज पर किया जाएगा। पार्टी चाहती है कि हिमाचल में भी ऐसा आधुनिक, तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया भवन स्थापित हो, जो संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बने। प्रस्तावित भवन चार मंजिलों का होगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस बड़े सभागार, मीडिया सेंटर, डिजिटल मीटिंग रूम, रिसर्च सेल, आईटी वॉर रूम और अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र शामिल होंगे। यह इमारत न केवल विधानसभा चुनावों की तैयारियों में बल्कि लंबे समय तक संगठन की रीढ़ की तरह काम करेगी। जेपी नड्डा के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना को देखते हुए भाजपा इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देख रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के तीन साल के जश्न पर पलटवार की है योजना
नए भवन का शिलान्यास करने के बहाने भाजपा ने कांग्रेस सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर शक्ति प्रदर्शन करने की योजना तैयार की है। इसके चलते ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बुलाया जा रहा है। आगामी दिनों में नगर निकायों के चुनाव भी होने हैं, ऐसे में इस कार्यक्रम के जरिये भाजपा प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें