हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस ने सूचना मिलते ही स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाय। इस दौरान कई स्कूलों की ओर से अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को ले जाने के लिए कहा गया जबकि कई स्कूलों में बच्चों को बाहर निकालकर ग्राउंड में ले जाने के बाद परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान किसी तरह की संदिग्ध वस्तु स्कूल परिसरों के भीतर नहीं मिली है। पहले भी शहर के स्कूलों और सरकारी संस्थाओं को इस तरह की ईमेल पर धमकियां मिल चुकी हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर बार सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है, जिससे कि बच्चों समेत अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके हालांकि बार-बार इस तरह की धमकियां मिलने से अभिभावकों की चिंताएं जरूर बढ़ गई हैं।