फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर मौजूद स्वयं सेवी। स्रोत : कॉलेज प्र
विज्ञापन
. सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हो गया। समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास नाथन और डॉ. बबीता ठाकुर ने कहा कि स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया। एनएसएस की अध्यक्ष ज्योति ने सात दिवसीय कार्य प्रणाली का ब्योरा रखा। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के परिसर की साफ-सफाई की और विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों में भाग लिया। खटनोल पंचायत के भेखलती गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। नशे के खिलाफ ठियोग बाजार में रैली निकाली। प्राचार्य ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य न केवल परिसर की साफ सफाई करना था, बल्कि छात्रों की विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी और उनमें आत्मविश्वास को जगाना था। स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण, परिसर की साफ सफाई और जनता को जागरूक करने का कार्य किया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को बुरी आदतों से बचाना, उनके अंदर देश सेवा, समाज सेवा और नैतिक मूल्यों का विकास करना था। विद्यार्थी आपस में सहयोग से आत्मविश्वास से रहे, सेवा का भाव उनमें जागे, यह शिविर का उद्देश्य था। डॉ. विकास नाथन ने शिविर को सफल बनाने के लिए इकाई की अध्यक्ष ज्योति और आदर्श का आभार व्यक्त किया। सभी स्वयंसेवियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में मंच संचालन स्नेहा ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय की वरिष्ठ आचार्य डॉ. अनिता राठौर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें