फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोठी स्कूल की स्नेहा बनी बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर

विज्ञापन
विज्ञापन
पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में कराड़ पंचायत के पूर्व प्रधान एवं हिमालयन शिक्षा समिति के चेयरमैन रफ्तार सिंह ठाकुर मुख्यातिथि और समाजसेवी सुरजीत चौहान विशेष अतिथि रहे।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने वर्षभर शैक्षणिक, खेलकूद और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, समूह गीत, एकल नृत्य और नाट्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। स्नेहा को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक गतिविधियों में अंशुल, दिया, श्रुति बिष्ट, स्नेहा ठाकुर, शगुन कुमारी, भरत ठाकुर, कोमल कटोच, रितिका ठाकुर, अंजली वर्मा, गरिमा ठाकुर, राधिका बिष्ट, सोनल कटोच, मुस्कान, सत्यम ठाकुर, वंश, मोनिका, प्रिंस, अमित, सृष्टि पाटिल, कर्ण, मनीष, कणिक ठाकुर, एंजल, रेहान, अंजलीना, कर्ण बिष्ट, इशानी, तन्मय ठाकुर और सौरभ ठाकुर को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि रफ्तार सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। विद्यालय प्रभारी युवराज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कराड पंचायत प्रधान डॉ. चमन ठाकुर, स्कूल प्रभारी युवराज, पोविंद्र चौहान, बालकृष्ण कटोच, रीना कुलवी, यशपाल कटोच, सतीश ठाकुर, रविंद्र, राजेश, गोविंद शर्मा, कृष्ण ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष दुर्गा चंद, डोल दास, दीपक, सीएचटी गंगा राम, नंद लाल और जवाहर ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें