फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड की पेयजल, सड़क की समस्याओं पर सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष से की भेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। नगर पंचायत निरमंड के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर से भेंट की। उन्हें नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए एक पत्र सौंपा। ठाकुर ने समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

यह भेंट बागीपुल में हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष कौशिक कौशल ने की। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष कौशल के साथ पार्षद जंबाल सिंह भी शामिल थे। निरमंड में पेयजल व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया गया। वर्तमान में लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, निकासी नालियों की खराब स्थिति भी एक बड़ी समस्या है, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है। पत्र में निरमंड क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त रास्तों को ठीक करने की मांग की गई। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुविधा के लिए भी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया। निरमंड बस अड्डे से जुड़ी समस्या का स्थायी समाधान भी प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगों में से एक है। बुद्धि सिंह ठाकुर ने आश्वासन दिया कि तुरंत विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें