ननखड़ी स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुतियां देती छात्राएं। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
.ननखड़ी स्कूल में वार्षिक समारोह, मुख्यातिथि नंद लाल ने सम्मानित किए मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी(रामपुर बुशह)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य बीना कुमारी, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब रंग जमाया। कलाकारों ने हिंदी, पंजाबी, किन्नौरी और पहाड़ी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण, समूहगान और लोक नृत्य में भी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य बीना कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि नंद लाल ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्र वर्ग में स्कूल के अविनव शर्मा और छात्रा वर्ग में अनन्या को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित गया। इस मौके पर यशपाल सोनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा, सुदेश, विवेक मेहता, शमशेर ठाकुर, कंपा ठाकुर, कर्म सिंह ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
ननखड़ी स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुतियां देती छात्राएं। स्रोत : स्कूल प्रबंधन