फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिवालसर ने सुंदरनगर को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन

ब्रदरहुड प्रीमियर लीग के पहले मैच में रिवालसर का जीत से आगाज
......
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में शुरू हुई ब्रदरहुड प्रीमियर लीग के पहले मैच में रिवालसर शिक्षा खंड की टीम ने जीत से आगाज किया है। रिवालसर शिक्षा खंड की टीम ने सुंदरनगर खंड दो की टीम को छह विकेट से पराजित कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सुंदरनगर के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। रिवालसर टीम के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत सुंदरनगर की टीम निर्धारित 10 ओवर में 64 रन ही बना पाई। रिवालसर की ओर से गगन ने सबसे अधिक 3 विकेट प्राप्त किए। जितेश ने 2 विकेट और नरेश ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी रिवालसर की टीम के बल्लेबाजों ने संयम से खेलना शुरू किया। चार विकेट खोकर रिवालसर की टीम ने जीत के लिए जरूरी 65 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में मनोज कुमार की अहम भूमिका रही। मनोज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 24 रन बनाए। सुंदरनगर के गेंदबाज जगदीश राणा ने 3 विकेट झटके। शानदार गेंदबाजी के लिए उनको सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। मनोज कुमार (रिवालसर) को उसकी 24 रनों की मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें