फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में पीएनबी बैंक को लूटने की साजिश नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शटर का एक ताला टूटा हुआ मिला, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में रविवार रात शातिरों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को लूटने का प्रयास किया। बैंक शाखा के शटर का एक ताला सोमवार सुबह टूटा मिला। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बैंक प्रबंधन की तरफ से कोई चोरी न होने की बात कही। पुलिस जांच जारी है।
सरकाघाट शाखा प्रबंधक विवेकानंद ने बताया कि सोमवार सुबह 8:00 बजे जब सफाई कर्मी सफाई करने आया तो उसने देखा कि शटर में लगे दो तालों में से एक ताला गायब था। इसे देखते ही सफाई कर्मी ने उन्हें फोन पर सूचित किया और प्रबंधक ने उसी वक्त सरकाघाट पुलिस को सूचित किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बैंक के अंदर रखा सामान सुरक्षित है। कर्मचारियों ने सभी सामान सुरक्षित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना सरकाघाट प्रभारी रजनीश कुमार ठाकुर ने कहा कि बैंक के मुख्य गेट पर डबल शटर लगे हैं। शातिर एक ही ताला तोड़ पाए। बताया कि सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाली जा रही है। सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें