फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Mandi: थार गाड़ी की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, सोशल मीडिया की अफवाहों पर परिजनों ने दी सफाई

Thu, 06 Aug 2026 02:48 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।

सार

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड के पास थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का 18 वर्षीय छात्र घायल हो गया। छात्र के सिर और पैर में चोटें आईं। प्राथमिक उपचार और सीटी स्कैन के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलीं, लेकिन परिजनों ने छात्र की हालत स्थिर होने की पुष्टि की।
Register For Event
विज्ञापन
बीड़ रोड पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड के पास थार वाहन की चपेट में आने से 18 वर्षीय कॉलेज छात्र घायल हो गया। हादसे में छात्र के सिर और पैर में चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और सीटी स्कैन के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताते हुए घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार बीड़ निवासी प्रवीण कुमार जोगिंद्रनगर कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बुधवार दोपहर वह कॉलेज से बस में सवार होकर घर लौट रहा था। बीड़ रोड के पास दूसरी बस पकड़ने के लिए सड़क पार करते समय एक थार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन




हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत छात्र को पपरोला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए पालमपुर रेफर किया गया। जांच में गंभीर चोट नहीं मिलने पर चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। घायल छात्र के पिता कुलविंदर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे के घायल होने से परिवार चिंतित है, हालांकि उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्र की हालत को लेकर कई भ्रामक खबरें फैल गईं। परिजनों ने स्पष्ट किया कि प्रवीण की हालत स्थिर है और वह उपचार के बाद घर लौट आया है। बीड़ पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश ठाकुर ने भी छात्र के परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उधर, पुलिस थाना बैजनाथ में घायल छात्र और उसके परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें