सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड़ोल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए। स्कूल की प्रधानाचार्य राजेश्वरी, एसएमसी प्रधान सुरेश कुमार व अन्य अध्यापकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विद्यार्थियों ने स्वागत गीत सहित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। कार्यक्रम में हिमाचली, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी नृत्य पेश किया। इसके अलावा नशाबंदी को लेकर नृत्य नाटिका की बेहतरीन ढंग से प्रस्तुति दी। सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की।
प्रधानाचार्य राजेश्वरी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया। इसमें अंजलि, ज्योति, शगुन, मोनिका, प्रिंस, संगम, शिवानी, आर्यन ठाकुर, गीता, तनीषा, अनिका सहित अन्य मेधावियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
...
शिक्षा के क्षेत्र में मुख्य अतिथि से सम्मान मिलना मेरे लिए खुशी की बात है। अध्यापकों के सहयोग से भविष्य में और बेहतर करने का प्रयास रहेगा। -मोनिका, छात्रा
...
माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के सानिध्य में भविष्य में कड़ी मेहनत करूंगा ताकि अगली बार भी स्कूल के लिए रोल मॉडल बन सकूं। -आर्यन, छात्र
...
दिन रात पढ़ाई करने से मुझे मेरी मेहनत के लिए मुख्य अतिथि ने नवाजा है। मेरी कोशिश रहेगी कि अगली बार और ज्यादा मेहनत कर अपने माता पिता और स्कूल का नाम रोशन करूं। -शगुन, छात्रा
000000