फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिलाओं की म्हासू नाटी रही आकर्षण

Sat, 04 Oct 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव में नाटी डालते लोकनृतक।-संवाद
विज्ञापन
लोकगायक हिमांशु ने हरिपुर में नचाए दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के हरिपुर में दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव में देवता माधोराय और माता नीलासुरी परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं। उत्सव में देव नियमों का कारकून, हारियान और श्रद्धालु पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

देवता माधोराय के समक्ष रोजाना शाम को पारंपरिक चंद्राऊली और होरन नृत्य का आयोजन होता है। वर्तमान समय में इस नियम का बखूबी पालन हो रहा है। सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जा रहा है। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लाेक गायक हिमांशु शर्मा ने दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने तारा लाड़िये... हिऊआ रा लागे पूणे.... गोठू चौलू पाणी रे नाला... बौतला फूटी हाय रे नातीया.... गीताें की प्रस्तुति से पंडाल में उपस्थित दर्शकों को नचाया। कृष्णा महिला मंडल ने आरती, सन शाइन ग्रुप ने फिल्मी गीतों पर नृत्य, नृत्य ज्योति ग्रुप ने नृत्य, सितारा ग्रुप बटाहर ने नृत्य, महिला मंडल मनसारी ने फैशन शो, नीलासूरी महिला मंडल ने म्हासू नृत्य (नाटी), द शाइनिंग स्टार ग्रुप ने नृत्य, सिया ने डांस की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों में नीलासुरी महिला मंडल ने म्हासू नृत्य दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें