पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों को कोर्ट ने 14 तक पुलिस रिमांड पर भेजा
अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस, एक नाबालिग भी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार में दर्ज हत्या की प्राथमिकी में पुलिस के तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस की ओर से की जा रही जांच में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
शनिवार को गिरफ्तार तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें 14 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने हत्या के मामले में संतोष कुमार (34) पुत्र बाले राम, गांव रामपुर, डाकघर गाड़ागुशैणी, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी, कमलेश (31) पुत्र बहादुर सिंह, गांव रामपुर, डाकघर गाड़ागुशैणी, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी और लाभ सिंह (43) पुत्र रेलू राम, गांव थाचाधार, डाकघर गाड़ा गुशैणी तहसील बालीचौकी, जिला मंडी को गिरफ्तार किया है। टिकम राम, गोपी चंद और डूर सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। एसपी ने कहा कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की जांच जारी है।