फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सूरज ने बाॅक्सिंग में जीता रजत पदक

Sat, 01 Nov 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बाक्सिंग में सिल्वर मेडल विजेता डिगेढ़ स्कूल का छात्र सूरज ठाकुर अपने ​शिक्षक के साथ। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिगेढ़ के छात्र सूरज ठाकुर ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

हाल ही में चंबा में हुई राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सूरज ठाकुर ने स्कूल के साथ अपने क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। स्कूल के शिक्षक सुभाष कटोच ने बताया कि सूरज ठाकुर ने जिला स्तर की स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने के बाद राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि सूरज ठाकुर शाहनी गांव के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पिता गौतम राम सहित गांव वासियों में खुशी की लहर है। छात्र सूरज ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षक सुभाष कटोच का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें