फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जालंधर का छात्र कुल्लू में लापता

Thu, 20 Aug 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। डीएवी मेडिकल कॉलेज जालंधर में पढ़ने वाला एक छात्र कुल्लू से लापता हो गया है। पुलिस थाना पतलीकूहल में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लापता छात्र की पहचान सुकांत कुमार गुईन, निवासी गढ़वा, झारखंड के रूप में हुई है। छात्र के पिता सुबीर कुमार गुईन की शिकायत के अनुसार सुकांत 7 अगस्त को जालंधर स्थित छात्रावास से अकेले कुल्लू के लिए रवाना हुआ था।
9 अगस्त को सुकांत ने नग्गर कैसल से स्नेपचेट पर अपनी फोटो भी अपलोड की थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पाया है। काफी प्रयासों के बावजूद छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन भी कुल्लू पहुंचे और पुलिस से उसकी तलाश करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस भी छात्र की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस छात्र की अंतिम लोकेशन का पता लगाने के साथ मोबाइल सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें