फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसपी ने किया मनाली की समस्याओं पर मंथन

Thu, 27 Nov 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में पर्यटन कारोबारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

मनाली शहर का दौरा कर जानी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। जिले के नए एसपी मदन लाल ने पदभार संभालने के बाद वीरवार को पहली बार मनाली का दौरा किया। मनाली थाना में पहुंचकर उन्होंने मनाली के पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक की और समस्याओं को जाना।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें मनाली से जुड़ीं समस्याओं से अवगत करवाया। इसके बाद उन्होंने मनाली शहर का दौरा कर फीडबैक लिया।
बैठक में मालरोड में हो रहे अवैध कारोबार, ट्रैफिक समस्या और चिट्टा तस्करी पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर नजदीक है। उन दिनों काफी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंचेंगे। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनाली में कानून व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो, इसके लिए अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी और जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सहभागिता के बिना चिट्टा जैसे नशे को रोकना आसान नहीं है। इसके समूलनाश के लिए जन सहभागिता अति आवश्यक है। मालरोड में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की मांग पर उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे। मनाली में ट्रैफिक पुलिस का अलग थाना खोलने की मांग पर उन्होंने यह मामला सरकार के समक्ष रखने की बात कही। इस अवसर पर डीएसपी केडी शर्मा, थाना प्रभारी मनीष, व्यापार मंडल के प्रधान संजीव ठाकुर, टैक्सी यूनियन, होटलियर भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी के साथ मनाली की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें