कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में सोमवार को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य निरुपमा बेदी ने शिविर का उद्घाटन कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
शिविर में मार्गदर्शक के रूप में आए हिम्मत सिंह ठाकुर ने स्काउट एवं गाइड को प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी दी। शिविर में करीब 30 स्काउट एवं गाइड भाग ले रहे हैं।
स्काउट मास्टर नरेश ठाकुर और गाइड कैप्टन रीना ठाकुर ने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को स्किल डेवलपमेंट, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), स्काउटिंग की मूलभूत जानकारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सेवा भाव से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। संवाद