फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में सनम सेखो ने दिखाए करतब

Fri, 17 Oct 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में इन्फ्लुएंसर मीट में करतव दिखाने पहुंचे कार रेसर।-संवाद
विज्ञापन
इन्फ्लुएंसर मीट में ड्रिंफ्टिंग का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। एथलीट और ड्रिफ्ट किंग ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर सनम सेखो ने मनाली इन्फ्लुएंसर मीट-अप 2025 में अपनी शानदार ड्रिफ्टिंग प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह कार्यक्रम वोल्वो बस स्टैंड में हुआ। वहां सनम ने उसी लेक्सस कार को चलाया जिससे उन्होंने उमलिंग ला, लद्दाख में 5,798 मीटर (19,023 फीट) की ऊंचाई पर कार से किए गए सबसे ऊंचे ड्रिफ्ट के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रिकॉर्ड अत्यंत कम ऑक्सीजन, हड्डियां जमा देने वाली ठंड, शून्य से नीचे तापमान और अनिश्चित सड़क परिस्थितियों के बीच बनाया गया था। मनाली की सड़कों पर सनम सेखो ने अपनी विश्वस्तरीय तकनीक और नियंत्रण का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। टाइट-एंगल ड्रिफ्ट, बेहतरीन ओवर स्टीयर कंट्रोल और स्मूद स्पीड ट्रांजिशन- हर एक मूवमेंट ने उनकी प्रोफेशनल ड्रिफ्टिंग की कला और ध्यान केंद्रित मानसिकता को उजागर किया। यह प्रदर्शन दर्शकों को उनके रिकॉर्ड-ब्रेकिंग ड्रिफ्ट के पीछे की तकनीक और समर्पण को करीब से समझने का अनूठा मौका रहा। जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के हेड-कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड मोटर स्पोर्ट्स संजय शर्मा ने कहा कि सनम भारतीय मोटर स्पोर्ट्स की भावना का प्रतीक हैं। सनम सेखो ने कहा मैं यह 12 साल से कर रहा हूं और अगर एक चीज सीखी है, तो वो ये कि प्रतिभा तभी बढ़ती है जब सही दिशा में बढ़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें