फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बरसात से पहले सुरक्षा दीवार लगाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर/कुल्लू। भुंतर में ब्यास नदी के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को शहर के बाशिंदे उपायुक्त कुल्लू से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात निवासी दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले साल ब्यास नदी में आई बाढ़ से जगह-जगह क्रेटवाल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस बरसात में नुकसान का खतरा बना हुआ है। जहां बाढ़ से क्रेटवाल क्षतिग्रस्त हैं, वहां सुरक्षा दीवार लगाई जाए। स्थानीय निवासी नीलम घई ने कहा कि बरसात के दौरान ब्यास का पानी कहर बरपा सकता है। अगर सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो काफी अधिक नुकसान होगा। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने शहरवासियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें