फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु के लिए मां का दूध उचित पूरक आहार : रणजीत

विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता म
विज्ञापन
कुल्लू। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। एक से सात अगस्त तक चलने वाले शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान शुरू कराने, जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने तथा इसके बाद दो वर्ष या उससे अधिक समय तक उचित पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम एवं संपूर्ण आहार है, जो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, संक्रमण से बचाने तथा स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं, नर्सिंग विद्यार्थियों, स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज, भाषण, रोल प्ले तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को स्तनपान, मातृ पोषण तथा शिशु स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें