फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दुर्गा मंदिर पहुंचीं माता हिडिंबा, आज होगा भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में पूर्णाहुति के साथ शतचंडी महायज्ञ का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। दुर्गा मंदिर मालरोड में प्रथम नवरात्र से शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। माता हिडिंबा इस महायज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान उपस्थित रहीं और दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। महायज्ञ के उपलक्ष्य पर शनिवार को मालरोड में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा मंदिर में शतचंडी महायज्ञ, गायत्री पाठ और गणेश पाठ का देव और शास्त्र विधि के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

दोपहर बाद हवनकुंड में पूर्णाहुति डाली गई। इससे पहले सुबह ओल्ड मनाली स्थित मनु मंदिर से माता हिडिंबा की शोभायात्रा निकली। मालरोड से होकर माता दुर्गा मंदिर पहुंचीं। मालरोड में माता के दर्शन के लिए पर्यटकों सहित लोगों की भीड़ जुटी। माता के कारदार रघुवीर नेगी ने कहा कि माता हिडिंबा की उपस्थिति में महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें