फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाईपास सड़क के कार्य को लेकर दो विभागों में तकरार

Thu, 06 Nov 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अलाइनमेंट बदलने को लेकर रुका सड़क का कार्य
विज्ञापन

मनाली में ओल्ड मनाली क्लब हाउस तक बन रहा बाईपास
संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली। पर्यटन नगरी में साबा रेस्टोरेंट से ओल्ड मनाली क्लब हाउस तक बन रहे बाईपास को लेकर दो विभागों में तकरार बढ़ गई है।
अलाइनमेंट बदलने को लेकर वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग का कार्य रोक दिया है। पिछले दो दिन से सड़क का कार्य बंद पड़ा है। वीरवार को दोनों विभाग ने संयुक्त निरीक्षण कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। शुक्रवार तक कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि साबा रेस्टोरेंट से ओल्ड मनाली क्लब हाउस तक बाईपास सड़क बन रही है। वन विभाग ने एनओसी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है लेकिन ब्यास और मनालसु में आई बाढ़ से अधिकतर स्थानों पर वन क्षेत्र को नुकसान हुआ है। सूत्र बताते हैं कि ऐसे में कई जगह सड़क की अलाइनमेंट बदल दी गई है। इस पर वन विभाग ने आपत्ति जताई है। वन विभाग का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को नदी तट पर दीवार देकर सड़क का निर्माण करना चाहिए। इससे बाद में सड़क और वन दोनों की सुरक्षा होगी जबकि खर्चा अधिक होने के कारण लिखा निर्माण विभाग बिना दीवार दिए अन्य क्षेत्र से सड़क बना रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि दीवार लगाने में खर्चा अधिक है। साथ ही बाढ़ से सड़क को खतरा बना रहेगा। ऐसे में सड़क अन्य स्थान से ही बनाई जा रही है। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राजेश ने बताया कि अलाइनमेंट बदलने को लेकर बात चली है। स्थिति साफ होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि मामला सुलझा दिया गया है। शुक्रवार से कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें