फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर मैदान को जल्द किया जाए साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में गंदगी पसरी है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह की सैर के लिए आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मैदान की जल्द साफ-सफाई करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पीपल जातर उत्सव के लिए सजाया गया बाजार अब पूरी तरह खाली हो चुका है और कारोबारी जा चुके हैं। मैदान में फैली गंदगी अब तक पूरी तरह साफ नहीं की गई है। मैदान में पड़े प्लास्टिक के लिफाफे, कागज और अन्य कचरे के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, राहुल, सोनू और पंकज ने बताया कि मैदान की सफाई का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। दिन के समय हवा से प्लास्टिक और कागज उड़कर पूरे क्षेत्र में फैल रहे हैं, जिससे सुबह-शाम घूमने आने वाले लोगों को असुविधा हो रही है। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि मैदान की जल्द सफाई करवाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें