फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका संघर्ष का बिगुल

Sun, 11 Jan 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
उपमंडल उदयपुर में मनरेगा के पक्ष में सांकेतिक भूख हड़ताल करते कांग्रेसी। -संवाद
विज्ञापन
उदयपुर में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने सांकेतिक भूख हड़ताल कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाया। यह भूख हड़ताल कांग्रेस जिलाध्यक्ष दोरजे अंगरूप की अगुवाई में शुरू की गई।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रही है। कांग्रेस इस साजिश को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों और मनरेगा को कमजोर किए जाने के प्रयासों के खिलाफ जनता को जागरूक करेंगे। अगर केंद्र सरकार ने मनरेगा को लेकर अपना रवैया नहीं बदला तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्यालसन ठाकुर, वन निगम बीओडी सदस्य तोग चंद, पूर्व खंड अध्यक्ष देवी सिंह, संसार चंद, केसंग, बीडीसी कमला, प्रधान वीर बहादुर, हीराम गौर, गोपाल शास्त्री, रणजीत, छीमेद, तंडुप, दोरजे, नमग्याल, अरविंद, रामनाथ, सुशील, गिरमेद, साहिल कटोच, राहुल, महिला कांग्रेस से राजकुमारी नेगी, चंपा देवी, महिला मंडल प्रधान शकुंतला देवी, प्यार देई आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें