फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राहत में सांस... प्रशासन ने फिर भी बनाए रखे इंतजाम

Thu, 25 Jun 2026 04:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टलने से जिले में राहत की स्थिति है। हालांकिजिला प्रशासन ने पहले ही सतर्कता बरतते हुए आम जनता को परिवहन सुविधा में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए व्यापक तैयारियां कर ली थीं।
विज्ञापन




बुधवार को उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए थे कि किसी भी मार्ग के प्रभावित होने की स्थिति में निजी बसों के सुचारु संचालन और वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उपायुक्त ने कहा था कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन




जिले के प्रमुख बस अड्डों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही थी। मनाली, कुल्लू, भुंतर, बंजार, पतलीकूहल और आनी सहित प्रमुख बस अड्डों पर स्थानीय एसडीएम और डीएसपी को विशेष रूप से स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

हालांकि अब हड़ताल नहीं होने से यात्रियों और प्रशासन दोनों को राहत मिली है। इसके बावजूद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारियां भविष्य के लिए भी बरकरार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें