फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ट्रायल पर भेजी वोल्वो बस खराब, लगा जाम

विज्ञापन
धर्मशाला के शहीद स्मारक के सामने सड़क के बीच-बीच खराब हुई एचआरटीसी की वोल्वो बस। अमर उजाला - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में ट्रायल के तौर पर चलाई गई एचआरटीसी की वोल्वो बस मंगलवार को शहीद स्मारक के पास खराब हो गई। इससे जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वोल्वो बस में कुछ तकनीकी खराबी आ रही थी। इसके चलते बस का ट्रायल किया जा रहा था। सड़क के एक हिस्से में बस के खड़े होने से वाहनों की आवाजाही बाधित होती रही। बताया जा रहा है कि बस काफी धुआं भी छोड़ रही थी।
जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारू बनाए रखने के प्रयास शुरू किए। दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था को बहाल करवाया। बाद में तकनीकी टीम ने बस की जांच कर खराबी दूर करने के प्रयास किए। इसके बाद दूसरी बस के सहारे उसे टो कर कार्यशाला तक पहुंचाया गया। बस हटने के बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि वोल्वो बस में कुछ दिक्कत आ रही थी। बाद में बस की खराबी को ठीक कर उसे वापस कार्यशाला पहुंचाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला के शहीद स्मारक के सामने सड़क के बीच-बीच खराब हुई एचआरटीसी की वोल्वो बस। अमर उजाला- फोटो : रामेश्वर दास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें