फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाबा बासा पीर दंगल में मिंदा ने जीती बड़ी माली

Sat, 23 May 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। क्षेत्र की समीपवर्ती पंचायत बिलासपुर में स्थित बाबा बासा पीर के सालाना छिंज मेले में दंगल का आयोजन किया गया। मेले की मुख्य और बड़ी माली का मुकाबला पठानकोट के पहलवान मिंदा और साहिल के बीच हुआ, जिसमें मिंदा ने साहिल को पटखनी देकर बड़ी माली अपने नाम की। विजेता मिंदा को बलटोही और नकद पुरस्कार और उपविजेता साहिल को गागर और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर के वरिष्ठ नागरिक पुरुषोत्तम सिंह, चुन्नी लाल, धंगड़ के बलदेव सिंह और गठूतर के जोगिंद्र गुलेरिया मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने बासा पीर मेला कमेटी और उसके प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन अश्वनी सुदालिया को छिंज मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें