पंजाब के व्यक्ति से पकड़े 35 नशीले कैप्सूल
डमटाल/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने पंजाब के एक व्यक्ति से 35 नशीले कैप्सूल पकड़े हैं। डमटाल थाना के प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि रविवार को गश्त के दौरान राजेंद्र सिंह पुत्र सरदार नत्था सिंह, दीनानगर जिला गुरदासपुर से 35 कैप्सूल मार्का रिडले बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।